फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार
बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, एसओजी, एसओटीएफ और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद खाल किसी वन्यजीव तस्कर द्वारा पकड़े गए आरोपी को सीमा पार पहुंचाने को दी थी। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को मय खाल के वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा स्थित बैराज गेट पर बृहस्पतिवार को शारदा बैराज चौकी पुलिस सघन चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने एक युवक के वन्यजीव की खाल के साथ भारत की ओर आने की सूचना दी। इस पर बनबसा थानाध्यक्ष मनीष खत्री, बैराज चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने एसओजी, एसओटीएफ और वन विभाग की टीम के साथ आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई। बैराज चौकी इंचार्ज खड़ायत ने बताया कि सीमा स्तंभ सात के पास पीठ पर बैग लटकाए भारत की ओर आ रहे नेपाल के कंचनपुर जिले के जिला मुख्यालय महेंद्रनगर से लगे ओढ़ा नंबर 15 गोबरिया गांव निवासी तेज जगारी को भारतीय सीमा पर पकड़ा गया। तलाशी में उसके बैग से 2.20 मीटर लंबी और 1.35 मीटर चौड़ी तेंदुए की खाल बरामद हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खत्री ने बताया कि तेज जगारी को किसी वन्यजीव तस्कर ने खाल भारतीय सीमा पर पहुंचाने को दी थी। इसके एवज में उसे दस हजार रुपये मिले थे। आरोपी खाल देने वाले वन्यजीव को पहचान तो सकता है, लेकिन उसका नाम-पता नहीं जानता है। बहरहाल, आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2/9/39/42/46/50/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मय खाल के वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष खत्री, बैराज चौकी इंचार्ज खड़ायत के अलावा एसओजी इंचार्ज विनोद यादव, एसओटीएफ इंचार्ज भाष्कर बड़ोला, कांस्टेबल नवल किशोर, दीपक प्रसाद, बृजेशी कुमार, जीवन चंद, वन दरोगा कमालुद्दीन, वन रक्षक बाबू राम, भुवन कांडपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



..तो सीमावर्ती क्षेत्र में तेजी से सक्रिय हो रहा वन्यजीव तस्कर गिरोह

बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीव तस्करों का गिरोह दोनों ओर खासा सक्रिय है। बनबसा बार्डर पर 26 दिन के अंदर वन्यजीव तस्करी का यह दूसरा मामला पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। सवाल उठता है कि पकड़ी जा रही वन्यजीवों की खालें नेपाल के जंगलों में मारे जा रहे वन्यजीवों की है या फिर नेपाल सीमा से लगे भारतीय जंगलों में वन्यजीवों का शिकार हो रहा है।


पिछले कुछ दिनों से नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र में वन्यजीवों की खाल एवं अंगों की तस्करी के काफी मामले पकड़े जा चुके हैं। 31 दिसंबर 2017 को भी बनबसा पुलिस, एसटीएफ एवं वन विभाग की टीम द्वारा बाघ की खाल पकड़ी गई थी। इससे पहले खटीमा में भी तेंदुओं की दो खालों के साथ इसमें लिप्त लोगों को दबोचा गया था। वन्यजीव अंगों की तस्करी के मामले आए दिन उजागर होने से यह तो साफ है कि भारत-नेपाल के इस संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में वन्यजीव तस्कर गिरोह का नेटवर्क काफी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed