{"_id":"5a36919d4f1c1bd1408bd666","slug":"111513525661-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन का आरोपी शाखा डाकपाल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबन का आरोपी शाखा डाकपाल निलंबित
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी धन के गबन के आरोप में लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे शाखा डाकघर निडिल के शाखा डाकपाल को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर धौनी सीलिंग के पोस्टमैन को कार्यवाहक शाखा डाकपाल का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। इधर, पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
निडिल के डाकपाल भवान सिंह पर 3.50 लाख रुपये गबन का आरोप लगा है। लोहाघाट डाकघर के निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह ऐरी ने पंचेश्वर कोतवाली में भवान सिंह के खिलाफ गबन करने की तहरीर सौंपी है।
निलंबित डाकपाल के स्थान पर करीब तीन किमी दूर धौनी सीलिंग के पोस्टमैन चंदन सिंह धौनी को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक पोस्टमास्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक ने बताया कि विभागीय कर्मी गांव के डाकघर के सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म को लिखित रूप से कबूल किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि शाखा डाकघर निडिल के डाकपाल की ओर से 11 दिसंबर को भेजा गया बैग और उसके भीतर रखा कैश बैग फटा हुआ मिला था। आरोपी डाकपाल ने 3.50 लाख रुपये भेजना दर्शाया था और उसके साथ संलग्न दैनिक लेखे में भी 3.50 लाख रुपये भेजे जाने का विवरण दर्ज किया था, लेकिन उक्त रकम कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा का कहना है कि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।