{"_id":"5bd5e908bdec22694a53c499","slug":"101540745480-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी प्रीतम सिंह की रिमांड को जिला अदालत में अपील की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी प्रीतम सिंह की रिमांड को जिला अदालत में अपील की
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चाचड़ी में चार सितंबर को हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह की रिमांड के लिए पुलिस ने जिला अदालत में अपील की है। पुलिस प्रीतम को हरिद्वार की एक महिला के हत्या के संबंध में सुराग हासिल करने के लिए हरिद्वार ले जाना चाहती है। प्रीतम तिहरे हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद है।
उदाली ग्राम पंचायत के चाचड़ी तोक में लूट और तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह और उसके साथी विशाल को पाटी से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह (प्रीतम) 2004 में हरिद्वार में भी एक महिला की हत्या कर उसका शव कहीं दफना चुका है, लेकिन हत्या का वह मामला हरिद्वार पुलिस में दर्ज नहीं है। महिला का शव बरामद करने के लिए प्रीतम से हरिद्वार ले जाकर पूछताछ को चंपावत पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया था, लेकिन अदालत ने पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया था।
कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि आरोपी प्रीतम की रिमांड के लिए लिए पुलिस ने जिला अदालत में अपील कर दी है। रिमांड मिलने पर प्रीतम को हरिद्वार ले जाया जाएगा। बताया कि प्रीतम पर स्थानीय पुलिस गैंगेस्टर की कार्यवाही पहले ही कर चुकी है।