फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बाराती व स्थानीय युवकों में मारपीट

बाराती व स्थानीय युवकों में मारपीट

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाराती व स्थानीय युवकों में मारपीट
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ में नशे में धुत्त बारातियों व स्थानीय युवकों के बीच मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बारात में आए युवकों ने पहले एक शक्तिमान चालक को पीटा इसके बाद स्थानीय युवकों ने बाराती युवकों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन


खटीमा के संतना गांव निवासी बारात में आए निर्मल सिंह, नवीन सिंह, सोनू सामंत, सोनू मेहता नायकगोठ गांव में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक शक्तिमान ट्रक के चालक पूरन राम पुत्र भूरा राम से उनकी कहासुनी हो गई, जिस पर उन्होंने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। चालक ट्रक को वहीं छोड़ ट्रक मालिक के पास पहुंचा तो ट्रक मालिक समेत अन्य युवकों ने चारों बारातियों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के सुपूर्द कर दिया। उप निरीक्षक डीएस जलाल ने दूसरे पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कराने पर चारों आरोपी बारातियों का मेडिकल परीक्षण करा उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed