फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अभिभावकों ने बच्चों को मैक्स वाहन के जरिए स्कूल पहुंचाया

अभिभावकों ने बच्चों को मैक्स वाहन के जरिए स्कूल पहुंचाया

Thu, 21 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने बच्चों को मैक्स वाहन के जरिए स्कूल पहुंचाया
विज्ञापन

चंपावत। क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस कर ले जाने पर पुलिस द्वारा वैन को सीज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को संबंधित क्षेत्र के अभिभावकों ने अपने बच्चों को मैक्स वाहन से एंजिल्स स्कूल पहुंचाया। छुट्टी के बाद इसी वाहन घर पहुंचाया। मैक्स वाहन ने इसके लिए दो चक्कर लगाए।

बता दें कि बुधवार को यातायात पुलिस ने क्षमता से से अधिक बच्चों को ले जा रही एक वैन को सीज कर दिया। आठ सवारियों की क्षमता वाली इस वैन में 22 बच्चे सवार थे। वैन सीज होने के बाद बृहस्पतिवार को ढकना जाने वाले 17 व पांच स्थानीय बच्चों के अभिभावकों ने अपने पाल्यों को मैक्स वाहन के जरिए बच्चों को स्कूल छोड़ा। छुट्टी के बाद इसी वाहन से बच्चों को स्कूल से घर ले जाया गया। एंजिल्स स्कूल के कार्यालय प्रभारी श्याम गिरि ने बताया कि आज बच्चों को ले जाने के लिए मैक्स वाहन की व्यवस्था अभिभावकों ने अपनी ओर से की थी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि इस मामले में वैन स्वामी के खिलाफ जुर्माना और सजा की कार्रवाई कोर्ट तय करेगा। सीज वाहन को छुड़ाने के लिए वैन स्वामी को कोर्ट में कागजात दिखाने होंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट ने बताया कि मानकों के अनुसार स्कूल वैन चलाने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। जिले में अप्रैल से दिसंबर माह तक 30 स्कूल बसों का चालान किया गया है तथा नियम विरुद्ध चल रही दस स्कूल बसों को सीज कर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed