फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस वन विभाग को हस्तांतरित करेगी अवैध चीड़ गुलिया का मामला

पुलिस वन विभाग को हस्तांतरित करेगी अवैध चीड़ गुलिया का मामला

Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वन विभाग को हस्तांतरित करेगी अवैध चीड़ गुलिया का मामला

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में चीड़ गुलिया की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। इसे वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के ककरालीगेट वन चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है जबकि चंपावत वन प्रभाग के डीएफओ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। इधर पुलिस मामला वन विभाग को ट्रांसफर करने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने शनिवार को अमोड़ी से शहर के एक जड़ी-बूटी व्यापारी के यहां बिकने के लिए लाई गई करीब 80 क्विंटन अवैध चीड़ गुलिया (चीड़ की ठोस लकड़ी) पकड़ी है। एलपी ट्रक यूके 05 सीए/8465 में 50 क्विंटल के रवन्ने पर 130 क्विंटल गुलिया लदी मिली। ट्रांजिट शुक्ल भी वन विभाग को ट्रांजिट शुल्क भी 50 क्विंटल का ही अदा किया गया था। मामले में पुलिस ने पकड़े गए ट्रक को एमबी एक्ट में जब्त किया है। एसपी के निर्देश पर जब्ती ट्रक की रिपोर्ट, बरामद अवैध गुलिया की पत्रावलियां एसपी को भेजी गई है। पकड़ा गया ट्रक चंपावत वन प्रभाग के चल्थी, बस्तिया चेकपोस्ट, हल्द्वानी वन प्रभाग के ककरालीगेट चैकपोस्ट में इंट्री कराने के बाद टनकपुर पहुंचा था। चंपावत वन प्रभाग ने तो मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। डीएफओ सनवाल के निर्देश पर ट्रक को चेकपोस्ट से गुजरने की अनुमति देने वाले शारदा रेंज के ककरालीगेट चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि चंपावत वन प्रभाग के डीएफओ एके गुप्ता ने कहा कि उन्हें मामले की न तो कोई जानकारी है और न ही इस संबंध की कोई रिपोर्ट उन्हें मिली है। इधर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद कार्रवाई के लिए मामला चंपावत प्रभाग के डीएफओ को हस्तांतरित करने की बात कही है। एसपी ने स्वीकार किया है कि पकड़े गए ट्रक में रवन्ने से अधिक यानि अवैध गुलिया लदी है।
विज्ञापन


अब कारोबार पर कड़ी नजर रखेगा वन विभाग: डीएफओ
टनकपुर। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल का कहना है कि यह मामला पकड़ में आने से टनकपुर क्षेत्र में जड़ी-बूटी की आड़ में वन उपज के अवैध कारोबार की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब जड़ी-बूटी आदि वन उपज के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए शारदा रेंज के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed