फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime news in district.

Champawat News: अनुमन्य से अधिक धनराशि नेपाल ले जाते पांच लोग पकड़े

Mon, 15 Jul 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 15 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। अनुमन्य सीमा से अधिक नगदी लेकर नेपाल जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने टीमों ने शारदा बैराज टनकपुर और बनबसा सीमा पर पकड़ा। उनसे मिले 5.25 लाख रुपये जब्त किए। टनकपुर में एक व्यक्ति से तीन लाख और बनबसा में चार लोगों से 2.25 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि नियमानुसार भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रति व्यक्ति मात्र 25000 रुपये पारगमन के लिए अनुमन्य है। टनकपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने शारदा बैराज टनकपुर पर चेकिंग कर नगर के वार्ड संख्या तीन निकट निवासी रेलवे स्टेशन रोहित कश्यप को अनुमन्य से अधिक तीन लाख रुपये के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस से बचते हुए उक्त धनराशि लेकर नेपाल जा रहा था। टीम में कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय, एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल नासिर, शाकिर शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, शारदा बैराज बनबसा में चौकी प्रभारी एसआई ललित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूपी के मुरादाबाद निवासी राकेश कुमार से 96,000 रुपये, ऊधमसिंह नगर के जयपुर निवासी अतीक अहमद से 50,000, यूपी के मुरादाबाद निवासी खालिद से 50,000 और यूपी पीलीभीत के पूरनपुर निवासी सूरज गुप्ता से 29,500 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। बरामद नगदी भारतीय कस्टम ने जब्त कर आरोपियों पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें छोड़ दिया है। टीम में एसआई विनोद सिंह चौहान, रवि जोशी, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, परमजीत सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, गोपाल कोहली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed