फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   crime news in district.

Champawat News: बेटियों और बेटे से यौन शोषण के दोषी को 30 साल की सजा

Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत दो नाबालिग बेटियों और बेटे से यौन शोषण के दोषी पिता को 30 साल कठोर कारावास की सजा और 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चार साल पुराने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी पिता को दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे से यौन शोषण करने का दोषी पाया। उसे 30 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। सितंबर 2021 में बनबसा पुलिस को जगबुढ़ा पुल के पास एक 15 वर्षीय बालिका घूमती मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग बालिका को रीड्स संस्था के सुपुर्द किया। संस्था की ओर से की गई काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि उसका पिता उसके अलावा उसकी 13 वर्षीय बहन और दस वर्ष के भाई का यौन शोषण करता है। इसके बाद रीड्स संस्था ने 45 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ बनबसा थाने में 376, 323, 504, 506 और लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed