फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime in Tanakpur

डीएम के आदेश पर पटवारियों पर घूस मांगने के आरोप की जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crime in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर तहसील के दो पटवारियों पर लगे घूस मांगने के आरोप की जांच एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने शुरू कर दी है। आरोपी पटवारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही शिकायतकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं से भी साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं रेंजर पर लगाए आरोपों की जांच वन विभाग खुद करेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा और अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को शिकायती पत्र सौंपकर एक रेंजर और तहसील के दो पटवारियों पर काम के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया था। प्रभारी मंत्री के आदेश पर डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपी है। जांच अधिकारी एसडीएम कफल्टिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर आरोपी से स्पष्टीकरण और अपना पक्ष पेश करने को कहा गया है। वहीं शिकायत कर्ताओं से भी आरोप संबंधी साक्ष्य पेश करने को कहा गया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार पिंकी आर्या करेंगी। एसडीएम ने बताया कि जल्द मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेंजर पर लगे आरोप की जांच वन विभाग खुद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed