फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Lohaghat

रायनगर चौड़ी की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Lohaghat
लोहाघाट पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच होता टॉस। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में ढेक इलेवन ने सिरमोली को 50 रनों से और चौथे मैच में रायनगर चौड़ी की टीम ने टैक्सी इलेवन को सात विकेट से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा लोहाघाट नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, नवीन बोहरा, सचिन जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। तीसरे मैच में ढेक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। इसमें रोहित ढेक ने नाबाद 65, विनोद ढेक ने 40 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा कर सिरमोली की टीम मात्र 67 रनों में ढेर हो गई। विजेता टीम के रोहित मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच में टैक्सी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 138 रन बनाए। जिसमें दीपराज ने 63, किशोर ने 44 रन बनाए। विपिन कापड़ी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायनगर चौड़ी की टीम ने 10वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस टीम के धीरज, जितेंद्र ने 41-41 रनों की पारी खेली। अंपायरिंग भैरव राय, रोहित राय, स्कोरिंग अखिल राय ने की। आयोजन में रोहित राय, निखिल राय, ललित भट्ट, प्रसून गिरि, सुरेश ढेक, राकेश ढेक, सोनू ढेक, गिरीश, दीपक आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed