फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Banabasa

फागपुर एवं कोरोना वारियर्स अगले चक्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Banabasa
बनबसा में आयोजित क्रिकेट मैच के मैन आफ द मैच को पुरस्कृत करते पूर्व फौजी उमेश भट्ट।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। फागपुर इलेवन ने पुलिस इलेवन और कोरोना वॉरियर्स ने ऑल इन वन को हरा अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक रविंद्र पांडेय और पूर्व फौजी उमेश भट्ट नेे किया। मैन ऑफ द मैच दिनेश और प्रवीन रहे।
विज्ञापन

मिनि स्टेडियम में चल रही द्वितीय स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोेरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर फागपुर इलेवन ने चार विकेट पर 168 रन बनाए, जिसमें दिनेश ने सर्वाधिक 50 रन जुटाए। जवाब में पुलिस इलेवन छह विकेट पर 122 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर आल इन वन ने चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाए। इसमें विक्की भंडारी ने 69 रनों को योगदान दिया। जवाब में कोरोना वॉरियर्स ने चार विकेट पर 11 रन बना मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। एंपायर दीपक चंद, योगेश पांडेय एवं नितिन चंद थे। स्कोरर विक्की आरएस धामी, शंकर चंद रहे। आंखों देखा हाल गोल्डी ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed