{"_id":"669d4b2c73268866f40f6547","slug":"cousin-grandfather-brought-shame-to-the-relationship-by-raping-a-five-year-old-innocent-girl-champawat-news-c-229-1-shld1026-110559-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: दादा ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मासूम ने मां को सुनाई आपबीती; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: दादा ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मासूम ने मां को सुनाई आपबीती; केस दर्ज
Mon, 22 Jul 2024 12:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:13 PM IST
सार
लोहाघाट विकास खंड लोहाघाट के एक गांव में पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे चचेरे दादा के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोहाघाट विकास खंड लोहाघाट के एक गांव में पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे चचेरे दादा के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।
रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है। आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।