{"_id":"655b9284ae2fdeaeb10f70b8","slug":"country-liquor-salesman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-champawat-news-c-229-1-shld1009-3454-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला देसी शराब का सेल्समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला देसी शराब का सेल्समैन
Mon, 20 Nov 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में देसी शराब की दुकान के सेल्समैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
बाराकोट चौकी प्रभारी एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि बाराकोट बाजार स्थित देसी शराब की दुकान में कार्यरत सेल्समैन संजय बोहरा (25) निवासी गुमोद हाल निवासी प्रेमनगर लोहाघाट का शव दुकान की ऊपरी मंजिल पर फंदे पर लटका मिला।
सोमवार को देर तक उसके न आने के बाद साथियों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। आननफानन उसे नीचे उतारकर उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
--
घर में फंदे पर लटका मिला युवक
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के ग्राम भजनपुर निवासी शंकर राय (24) पुत्र स्व. अशोक राय का शव संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मामले की जांच शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। संवाद