फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Countdown for the conclusion of the government fair of Maa Purnagiri Dham

मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले के समापन का काउंट डाउन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Countdown for the conclusion of the government fair of Maa Purnagiri Dham
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही के बावजूद प्रशासन मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले को निर्धारित तिथि से आगे नहीं बढ़ाएगा। 19 मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरि के सरकारी मेले का औपचारिक समापन 15 जून को ही किया जाएगा। अलबत्ता सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेंगी। कोरोना की वजह से 2020 और 2021 में पूर्णागिरि मेला पूरी अवधि तक नहीं चल सका था।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि दो साल बाद पहली बार मेला तीन माह तक संचालित हुआ। मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मेले का 15 जून को समापन होगा। 16 जून से स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य सरकारी व्यवस्थाएं हटा ली जाएंगी। मेला अवधि में तैनात 70 में से 50 पर्यावरण मित्र हट जाएंगे। अलबत्ता सफाई के लिए 20 पर्यावरण मित्र 30 जून तक बने रहेंगे। समिति के अध्यक्ष पंडित तिवारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला अवधि के बाद समिति के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। साथ ही निशुल्क धर्मशाला की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए ठुलीगाड़ की पुलिस चौकी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले का समापन 15 जून को होगा। मेले में सफाई के लिए 20 पर्यावरण मित्रों को छोड़ अधिकांश सरकारी व्यवस्थाएं हटा ली जाएगी। - हिमांशु कफल्टिया, मेला मजिस्ट्रेट, पूर्णागिरि धाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed