{"_id":"fb30597c6cd8fc26ee9ee5dd8223ed26","slug":"counselling-for-teachers-to-introduce-compulsory-transfers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों को काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों को काउंसलिंग शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बेसिक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के अनिवार्य तबादलों को लेकर काउसंलिंग शुरू हो गई है। बुधवार को प्राइमरी वर्ग की काउंसलिंग निपटी। स्थानांतरण की सूची 26 जून को घोषित होगी।
विज्ञापन
चंपावत जिले में शिक्षकों के 15 प्रतिशत अनिवार्य तबादले सुगम से दुर्गम और 10 फीसदी दुर्गम से सुगम स्कूलों में होने हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाध्यापक शिक्षा भवन में आवेदन और अन्य औपचारिकताओं के साथ मौजूद रहे। देहरादून से प्रेक्षक के रूप में मौजूद उप शिक्षा निदेशक सत्यनारायण के अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा), प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, रवींद्र पांडेय, केएन महंत आदि ने तबादले की प्रक्रिया को पूरा किया। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल की काउसंलिंग होगी।
विज्ञापन