{"_id":"5e6531f48ebc3eeadd76ac79","slug":"councilor-and-colleagues-beat-doctor-and-staff-tanakpur-news-hld3766680136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद और उसके साथियों ने संयुक्त चिकित्सालय में काटा हंगामा, मुकद्मा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद और उसके साथियों ने संयुक्त चिकित्सालय में काटा हंगामा, मुकद्मा दर्ज
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका सभासद और उसके दो साथियों ने शनिवार की रात संयुक्त चिकित्सालय में कथित तौर पर जमकर हंगामा काटा। आरोपी एक साथी की बेटी को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। इलाज को लेकर उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट, गाली-गलौच करने के साथ अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद उमर की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सभासद दीपक बेलवाल और रवि गहतोड़ी शनिवार की रात अपने साथी भुवन लोहनी की छह वर्षीय बेटी को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद उमर इलाज कर रहे थे। इसी दौरान सभासद और उसके दोनों साथियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। समझाने पर उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ हाथापाई और अस्पताल में तोड़फोड़ कर धमकी भी दी।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी रवि गहतोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक नीशू गौतम को सौंपी गई है।