फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corporate management responsible for the collapse of roadways

रोडवेज की बदहाली के लिए निगम प्रबंधन दोषी

Sat, 26 Sep 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 26 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लोहाघाट, टनकपुर एवं पिथौरागढ़ डिपो की बदहाली के लिए निगम प्रबंधन को दोषी ठहराया है। साथ ही जनता को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन


निगम के कर्मचारियों की बैठक में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, संयुक्त मंत्री केसी मुरारी, आईडी पाठक ने कहा कि कलपुर्जों के अभाव में एक दर्जन से अधिक बसें कार्यशालाओं में खड़ी हैं, जिन्हें शीघ्र चलाया जाना चाहिए। इस दौरान लीलाधर शर्मा को क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। कर्मचारियों ने निगम की बसों में नियमानुसार मुफ्त यात्रा कर रहे यात्रियों की आय को परिचालक या संबंधित डिपो की आय से अलग करने, लोहाघाट स्टेशन पर चहारदीवारी, यात्री प्रतीक्षालय, फर्श का निर्माण करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का शीघ्र भुगतान करने, उनके एरियर समेत अन्य बकायों का निश्चित समय में भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने मार्गों में यातायात निरीक्षकों के परिचालकों के उत्पीड़न का भी मामला उठाया। कहा गया कि 28 अक्तूबर को टनकपुर में परिषद की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के चुनाव होंगे। बैठक में बलदेव, सूरजभान, नरेंद्र कुमार, बीसी पांडेय, सतीश ज्याला, किशन राम, सुंदर लाल, भूपाल जोशी, चतर पाल, बलजीत सिंह, राजेंद्र बिष्ट समेत टनकपुर, पिथौरागढ, लोहाघाट डिपो के कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed