फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona virus: a phone frightened a young man from Congo

कोरोना वायरस:एक फोन ने डरा दिया कांगो से आए युवक को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: a phone frightened a young man from Congo
चंपावत। ‘आप जिस फ्लाइट से कांगो से भारत आए हैं उसमें कोरोना वायरस का एक केस पॅाजिटिव पाया गया है।’ पहली मार्च को कांगो की राजधानी किशांसा से लौटे 33 साल के युवक को जब फोन पर यह बताया तो वह डर गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि कांगो से पहली मार्च को लौटे चंपावत के एक गांव का एक युवक अस्पताल आया। युवक ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि उसे कांगो से रविवार शाम को एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि जिस फ्लाइट से वह (युवक) दिल्ली आया, उसमें कोरोना वायरस का एक केस पॉजिटिव पाया गया। इस कॉल से सकते में आए युवक का जिला अस्पताल में एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय व डॉ. मुकेश ने गहनता से परीक्षण किया। परीक्षण में युवक स्वस्थ पाया गया। युवक ने बताया कि वह 12 मार्च को पूर्णागिरि दर्शन करने गया था। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक पिया। इससे उसे 13 मार्च से हल्की खांसी थी। लेकिन बुखार या सिर दर्द आदि नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने युवक को 10 मास्क देकर एहतियात बरतने की नसीहत दी।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में परीक्षा से पूर्व सफाई को गाइड लाइन जारी
चंपावत। कोरोना वायरस के खौफ के बीच उच्च व तकनीकी शिक्षा संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश तय की गई है। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने परीक्षा कराने वाले संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा गया कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते महाविद्यालय या तकनीकी संस्थाएं परीक्षा कराने से पूर्व कक्षाओं, मेज-कुर्सी आदि को एल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर से साफ करेंगे। बाथरूम की सफाई व कक्षाओं में टिशु पेपर अनिवार्य रूप से रखने की हिदायत दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed