{"_id":"5f4fcc1f8ebc3e543e78ee52","slug":"corona-in-tanakpur-tanakpur-news-hld3955348194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में तीन व्यापारी और दो बैंक कर्मियों समेत सात लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि जांच में शहर के तीन व्यापारी, दो बैंक कर्मचारी, एक रोडवेज कर्मी और एक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले लोगों में सीमेंट रोड निवासी 53 वर्षीय व्यापारी, ककरालीगेट निवासी 59 वर्षीय किसान, स्टेट बैंक के 49, 22 वर्षीय कर्मचारी, घसियारा मंडी निवासी 52 वर्षीय रोडवेज कर्मी, पीलीभीत चुंगी निवासी 20 वर्षीय व्यापारी और शहर के वार्ड दो निवासी 57 वर्षीय होटल कर्मी शामिल है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम, सीओ ने किया बाजार का निरीक्षण
टनकपुर। स्थानीय प्रशासन ने कोरोना नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत ने बुधवार को बाजार का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कटवाए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील भी की।