फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona in Champawat

महिला व्यापारी सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय की एक महिला व्यापारी समेत चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। चारों को होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को चंपावत बाजार में सैंपल लिया गया था। इसमें एक महिला व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद बाजार में हड़कंप मचा है। महिला को कोई यात्रा इतिहास नहीं है। माना जा रहा है कि दुकान में आए किसी ग्राहक के संपर्क आने से महिला व्यापारी कोरोना की चपेट में आ गई होगी। संभावना ये जताई जा रही हैं कि शायद कोरोना पॉजिटिव आई विदेशी महिला के संपर्क में आने से महिला व्यापारी कोरोना हो गया होगा। उसने नगर की कई दुकानों से खरीदारी की है। दूसरा पॉजिटिव संक्रमित चेन्नई से घर धौन आया था। उसे नगर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया हैै। पाटी में एक गर्भवती महिला की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाराकोट क्षेत्र में हुई सैंपलिंग में एक युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर उनके सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में किसी अन्य व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा।
सैंपलिंग के बाद चार दिनों करती रही दुकान का संचालन
चंपावत। जिला मुख्यालय के खड़ी बाजार में श्रृंगार सामग्री की दुकान चलाने वाली महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि सैंपलिंग के बाद महिला व्यापारी चार दिनों तक नियमित रूप से दुकान का संचालन करती रही। इस दौरान उसके कई अन्य लोगों के संपर्क में आने से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

टनकपुर से 20 सैंपल जांच को भेजे, आज मनिहारगोठ में होगी सैंपलिंग
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण का पता लगाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को और 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए लगातार एंटिजन टेस्ट के साथ ही सैंपलिंग की जा रही है। बुधवार को कंटेनमेंट जोन मनिहारगोठ में लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed