फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   controversy in shopkeepers meeting

व्यापारियों की बैठक में हाथापाई, मची अफरातफरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
controversy in shopkeepers meeting
चंपावत में बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। चंपावत में लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने को लेकर बुलाई गई व्यापारियों की बैठक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यापारी नेता और एक अन्य व्यापारी के बीच हाथापाई हो गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। चंपावत में लॉकडाउन के दौरान बाजार खोलने की अवधि को लेकर व्यापार संघ की ओर से बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई थी। प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के तीसरे चरण में दुकानें सुबह सात बजे से चार बजे तक खोलने की छूट दी गई है। वहीं सोमवार को चंपावत व्यापार संघ ने बाजार में भारी भीड़ उमड़ने से बाजार खुलने की अवधि कम करने का निर्णय लिया। तय किया गया कि बाजार सुबह सात बजे से एक बजे तक ही खुलेगा, लेकिन बाजार एक बजे तक खोलने की जानकारी अधिकांश व्यापारियों को नहीं होने से लगातार दो दिनों से दुकान खोलने के समय को लेकर असमंजस बना रहा। व्यापारी कभी दो बजे, तो कभी तीन बजे दुकानों को बंद करते रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल चंपावत के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा की अध्यक्षता और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि लाकडाउन के तीसरे चरण में 17 मई तक दुकानें सुबह सात बजे से तीन बजे तक खोली जाएंगी| इस दौरान दो व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और बैठक में हंगामा मच गया। बाद में अन्य व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
बैठक में महामंत्री नवल जोशी, उपाध्यक्ष दीपक लारा, वरिष्ठ व्यापारी श्याम नारायण पांडेय, कमलेश राय, नवीन सेलिया, सुनील पुनेठा, मयूख चौधरी, गिरीश तिवारी, कैलाश पांडेय, दिग्विजय कार्की, विक्की चौधरी, नीरज वर्मा, नारायण दत्त गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed