फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Consumers demonstrated with empty utensils in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में उपभोक्ताओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Tue, 30 Apr 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Consumers demonstrated with empty utensils in Lohaghat
लोहाघाट में पेयजल समस्या के विरोध में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
लोहाघाट। नगर में पेयजल की समस्या को लेकर ठाड़ाढुंगा में लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने ठाड़ाढुंगा वार्ड में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में तीसरे और चौथे दिन पानी आ रहा है, वह भी केवल 15 मिनट से लेकर 18 मिनट तक। उन्होंने कहा कि ऐसे में जल संस्थान के पानी से एक आदमी की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि नगर में लगे जल संस्थान के हैंडपंप भी बीते 10 दिनों से खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हैंडपंप में भी रात से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो जा रही है। लोग मीलों दूर जाकर और खरीदकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर पांच दिन के अंदर जल संस्थान ने व्यवस्थाएं सुधारी नहीं तो समस्त लोहाघाट नगर के लोग सड़कों पर उतर जाएंगे।
विज्ञापन


.................
चैंसर में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से लोगों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल से परेशान हैं। नगर क्षेत्र में तो पानी की आपूर्ति सुचारु हो रही है लेकिन गांवों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान दिक्कत को देखते हुए टैंकर और पिकअप से पेयजल आपूर्ति कर रहा है। विण के चैंसर और मटखानी में लोग पानी किल्लत से परेशान हैं। टैंकर आते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि दिक्कत वाली जगहों पर टैंकर से पानी बांटा जा रहा है। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 01 पी- पिथौरागढ़ के चैंसर में टैंकर से पानी भरती महिलाएं। संवाद
...................
पुरान के बुंगा तोक में पेयजल संकट



पिथौरागढ़। ग्राम सभा पुरान के बुंगा तोक में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।



ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। पानी का एक मात्र स्रोत नौला है जो गर्मियों में सूख जाता है। इससे महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा है कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत तल्ला बुंगा और सिनवाखोला स्थान से दो पंपिग योजनाएं मिली थीं। इसकी निविदा भी डाली गईं। इसमें ठेकेदार की ओर से एक ही योजना में कार्य किया गया है। दूसरी योजना में बिना कार्य किए ही कहा जा रहा है कि वहां पर पानी नहीं है। कहा है कि ग्रामीणों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां अनिल सिंह मेहता, ललित सिंह, हरीश सिंह, सुनील सिंह, हयात सिंह, मदन सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



फोटो 30 पीटीएच 06 पी- पानी की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे बुंगा के ग्रामीण। संवाद
.................
रात को उपद्रवी तत्व मुख्य टैंक का ताला तोड़कर बरबाद कर रहे हैं पानी

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गर्मी के मौसम में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। अराजक तत्व मुख्य पानी के टैंक का ताला तोड़कर पानी की बर्बादी कर रहे हैं। जल संस्थान ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
डीडीहाट नगर में पानी की सप्लाई थल की रामगंगा नदी से होती है। थल से आने वाले पानी को छनपट्टा तोक में बने मुख्य टैंक में भरा जाता है। यहां से नगर में बने चारों टैंकों को पानी की सप्लाई दी जाती है। पिछले दो दिनों से लगातार छनपट्टा और एसएसबी के पास बनी पानी की टंकी के ताले तोड़कर अराजक तत्व पानी खोलकर बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण सुबह के समय नगर में पानी की सप्लाई में व्यवधान हो रहा है। कई स्थानों पर पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि रात को पानी के टैंक के ताले तोड़ने से पानी बर्बाद हो रहा है। इसके चलते लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। ताले तोड़कर पानी बरबाद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद

....................
सार्वजनिक पेयजल स्टैंड पोस्ट हटाने से रोष

पिथौरागढ़। जल संस्थान और जल निगम की ओर से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट हटाने से रोष पनप रहा है। नगरपालिका के पूर्व सभासद अनिल कुमार जोशी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कहा है कि नगर के अंतर्गत कई स्थानों से सार्वजनिक पेयजल संयोजनों को हटाया जा रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि यदि विभाग की ओर से पेयजल संयोजन हटाने का कार्य नहीं रोका गया तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed