फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of Rs 7.16 crore building at Lohaghat Roadways Depot stalled

Champawat News: लोहाघाट रोडवेज डिपो में 7.16 करोड़ रुपये के भवन का निर्माण अटका

Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of Rs 7.16 crore building at Lohaghat Roadways Depot stalled
लोहाघाट में इसी टिनशेड में होता है एसएसआई ऑफिस और कार्यालय का संचालन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में कार्यालय भवन के निर्माण की तैयारियां पूरी हो गई हैं लेकिन शासन से धनराशि स्वीकृत न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में करीब 7.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। यह धनराशि पक्के कार्यालय भवन और कार्यशाला की मरम्मत के लिए थी। करीब 44 वर्षों से डिपो के पास अपना पक्का कार्यालय भवन नहीं है।
विज्ञापन

कर्मचारी जर्जर टिनशेडों में काम करने को मजबूर हैं। उन्हें गर्मी, बरसात और सर्दी में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डिपो का एजीएम कार्यालय भी किराए के भवन में चल रहा है। कार्यशाला की स्थिति भी खराब है जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। हर रोज बसों के संचालन का काम भी कर्मी इन टिनशेडों में बैठकर तैयार करते हैं।
विज्ञापन


कोट
रोडवेज बस स्टेशन में एसएसआई ऑफिस सहित दो मंजिला कार्यालय भवन, छमनियां में कार्यशाला मरम्मत, फोरमैन, एजीएम ऑफिस बनाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पूर्व में आगणन तैयार कर शासन को भेजा था। इसके लिए सर्वे, भूमि परीक्षण और नक्शा भी तैयार किया गया है। - धीरज वर्मा, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट रोडवेज कार्यालय और कार्यशाला में होने वाले कार्यों का आगणन बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से अभी धनराशि स्वीकृत नहीं हो पाई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - जीसी पंत, ईई, सीएनडीएस लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed