{"_id":"5ede77c28ebc3e908f687b6a","slug":"constitution-of-committee-to-keep-information-about-migrants-champawat-news-hld3856223164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों की जानकारी रखने के लिए समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों की जानकारी रखने के लिए समिति का गठन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के कलीगांव में कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों की बैठक की गई। इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की जानकारी रखने के लिए समिति का गठन किया गया है। तय किया गया कि प्रवासी समिति की ओर से नामित व्यक्तियों को जानकारी देने के बाद ही गांव में प्रवेश कर सकेंगे।
क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि कोरोना जिले में तेजी से फैल रहा है। आए दिन विभिन्न गांवों में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वयं जागरूक होने की जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के जिस वार्ड में भी गांव का प्रवासी आता है, उसे समिति के सदस्यों को इसकी अनिवार्य रूप से जानकारी देनी होगी। उन्होंने प्रवासियों से क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही।
कहा नियमों का उल्लंघन करने पर सभी ग्रामीण संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गठित समिति में वार्ड एक में प्रदीप राय, भैरव राय, शेखर राय, भूपेश राय, वार्ड दो में किरन राय, प्रशांत राय, सुनील राय, जगदीश राय, वार्ड नंबर तीन में अनिल पुजारी, मनोज पुजारी, सूरज पुजारी, नीरज पुजारी, गोपाल पुजारी, संजू पुजारी, संदीप पुजारी, देवेन को समिति का सदस्य नामित किया गया।