फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen took to the streets to protest against the espionage of opposition leaders

जासूसी कांड को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क में उतर कर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets to protest against the espionage of opposition leaders
चंपावत मोटर स्टेशन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विपक्ष के नेताओं की जासूसी होने का कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जासूसी कांड को लेकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और वरिष्ठ नेता हरगोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोटर स्टेशन तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचलने में आमादा है। विपक्ष के नेताओं के अलावा देश के पत्रकारों और अन्य बुद्धिजीवियों के फोन टेप कर जासूसी किया जाना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कांड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। पुतला दहन और प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, श्याम सिंह कार्की, हरीश उप्रेती, विकास साह, मयूख महर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, तारा दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed