फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ???????????? ?? ??Congressmen demonstrated token in tehsil

टनकपुर, बनबसा में विवाह पंजीकरण कैंप लगाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
???????????? ?? ??Congressmen demonstrated token in tehsil
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र में विवाह पंजीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन कर एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द कैंप न लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे और वहां सांकेतिक प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा में विवाह पंजीकरण कैंप नहीं लगा है, जिस कारण नवविवाहितों को पंजीकरण के लिए 75 किमी दूर चंपावत की दौड़ लगानी पड़ रही है। एसडीएम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी मांग को गंभीरता से लेकर कैंप लगाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में नीरज मिश्रा, गजेंद्र पाल, नवल सिंह धामी, श्याम सिंह सामंत, संदीप जोशी, कृष्ण गोपाल, रूपेश सक्सेना, गौरव शर्मा, सूरज बोहरा, गौतम चंद, सौरभ गिरी, रितेश बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed