फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress workers took to the streets against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the streets against rising inflation
मंहगाई के विरोध में लोहाघाट में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर डीजल, पैट्रोल, रसोई गैसों के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। चंपावत मोटर स्टेशन पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा और प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर आमादा है। महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल के दाम दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। सभी सरकारी संस्थानों को प्राइवेट सेक्टर में दिया जा रहा है। इनमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, पूरन कठायत, श्याम सिंह कार्की, सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, विमल पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, विनोद बडोला, मयूख चौधरी, नाथ सिंह बोहरा, तुषार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट स्टेशन बाजार में वीर कालू सिंह माहरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही है, जिससे आम जनता मंहगाई के बोझ तले दबते जा रही है। कांग्रेसियों ने सरकार से डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ाये गए दामों को वापस लेने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, ओंकार धौनी, चांद बोहरा, महेश ढेक, बलवंत करायत, रमेश मेहता, पंकज मुरारी, अमित साह, चिराग फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed