फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress supported a person's beating

कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति की पिटाई

Wed, 01 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 01 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Congress supported a person's beating
कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस मारपीट की वजह तो नहीं बता रही है, लेकिन माना जा रहा है कि पिटाई वाला पूर्व में किसी अन्य दल में था और विवाद के पीछे सियासी कारण होने की आशंका जताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी सहित कई लोगों के साथ बुधवार को थाने पहुंचकर मडलक निवासी पुष्कर सिंह धौनी ने तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। कहा कि वे अपने साथी आनंद अधिकारी के साथ मडलक से शादी से मंगलवार रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। आरोप लगाया कि तभी कलीगांव के पास बंदेला ढेक के प्रधान विनोद ढेक, नरेंद्र मेहता (नन्नू), गिरीश माहरा, मनीष फर्त्याल और राजू फर्त्याल सहित उनके साथियों ने पुष्कर की पिटाई की। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्कर के सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई। पिटाई करने वालों पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गले से 2.5 तोले की सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीएल वर्मा का कहना है कि सभी पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 242, 394, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नरेंद्र मेहता और गिरीश माहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीनों आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है। पाटी के एसओ विनोद यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त का इंतजार कर रहे व्यक्ति की पिटाई
बंदेलाढेक गांव के मनोज सिंह ढेक ने कुछ लोगों पर मारपीट, लूटपाट करने, उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इस बाबत आठ नामजद लोगों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में मनोज ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर बंदेलाढेक गांव से ससुराल नेवलटुकरा गुमदेश जाने को पंचेश्वर रोड पर जयंती भवन के पास वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। आरोप लगाया कि तभी पंचेश्वर की ओर से दो वाहनों में आए लोगों ने घेरकर गाली-गलौज, मारपीट शुरू करने के साथ ही 12 हजार रुपए छीन लिए। मनोज ने विरोध करने पर लोहाघाट निवासी संजय फर्त्याल, गोविंद धौनी, गोविंद बोहरा, योगेश मेहता, शिवराज बोहरा, ललित मोहन पांडेय, शिवराज बोहरा शिबू, आनंद अधिकारी और कुछ अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। कहा कि उसे जान से मारने और परिवार को खत्म करने की धमकी देकर हथियार लहराते हुए चले गए।

थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149 व 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पाटी के थानाध्यक्ष विनोद यादव को सौंपी गई है।


कड़ी कार्रवाई होगी : सीओ
पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह का कहना है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed