{"_id":"5e04e4498ebc3e87d6158eb0","slug":"congress-protest-champawat-news-hld367118024","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागो-जागो रे एक बार, सरकार जागो रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागो-जागो रे एक बार, सरकार जागो रे...
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में काम में तेजी की मांग को लेकर चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच के स्वांला के पास बीते 13 दिसंबर से बड़े वाहनों के लिए बंद होने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
उन्होंने पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत मोटर स्टेशन से झंडे-बैनरों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलक्ट्रेट के प्रवेशद्वार पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जागो-जागो रे एक बार, सरकार जागो रे...आदि जनगीतों के माध्यम से हुंकार भरी।
कलक्ट्रेट में हुई सभा में पूर्व प्रमुख कुशल सिंह धौनी, भगीरथ भट्ट, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व विधायक खर्कवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी आदि ने प्रशासन पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े पूर्व राज्यसभा सदस्य के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर राजमार्ग जल्दी न खुलने पर 26 दिसंबर को धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था।
उनका कहना था कि सड़क बंद होने से क्षेत्र में कई जरूरी चीजों का अभाव हो गया है लेकिन शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों को हो रही परेशानी को जल्द दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, चंचल सिंह, केएन बिनवाल, उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, गोपाल मनराल, हरीश उप्रेती, मयूख चौधरी, दिनेश खर्कवाल, तारा दत्त जोशी, बबलू माहरा, कमल कालाकोटी, हरीश चौधरी, विकास साह, श्याम सिंह कार्की, रोहित बिष्ट, राजेश जोशी, नरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में जिले भर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह शासन प्रशासन की अंसेवदनशीलता की हद है कि इतने लंबे समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े वाहनों के यातायात के लिए बंद है। इस कारण चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का कारोबार प्रभावित हो रहा है लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। विजय वर्मा, नगरपालिकाध्यक्ष।
लंबे समय से सड़क बंद होने से सब्जियों और खाद्यान्न के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब तबके के लोग सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं लेकिन प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रशासन अब तक डायवर्जन मार्ग तक नहीं बना पाया है। विकास साह, कांग्रेस जिला महामंत्री।
आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर आरपार की लड़ाई जारी रखेगी। बिना किसी पूर्व तैयारी के सड़क चौड़ीकरण की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही से आपातकाल जैसे हालात हो रहे हैं। उत्तम सिंह देव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
बारहमासी सड़क की घटिया हालात के लिए भाजपा के विधायक दोषी हैं। खराब गुणवत्ता के लिए कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इतने लंबे अर्से तक राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन की असफलता है। हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक।
व्यापार मंडल भी समर्थन में कूदा
चंपावत। कांग्रेस की ओर से किए गए धरना प्रदर्शन में व्यापार मंडल भी कूदा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन में शिरकत की। अध्यक्ष सक्टा ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण सबसे अधिक व्यापारी और होटल व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं।
अधिकारियों की नींद उड़ाओ कार्यक्रम चलेगा
चंपावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि जनता परेशानी में हो और अधिकारी नींद ले रहे हों, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो रात में अधिकारियों के आवास के बाहर कनस्तर बजा कर अधिकारियों की नींद उड़ाओ कार्यक्रम चलाया जाएगा।