{"_id":"582356c74f1c1bf67eb3978f","slug":"congress-meeting-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट हो चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट हो चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आसन्न विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने एकजुटता के साथ मैदान में कूदने का एलान किया है। बुधवार को हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा गया कि पार्टी में किसी किस्म की गुटबाजी नहीं है। सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
चुनावों के मद्देनजर आठ दिनों से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। प्रदेश सरकार के कामकाज, उपलब्धियों, केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी से लोगों को रूबरू कराने के लिए प्रचार साहित्य भी बांटा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक ने संचालन किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, रमेश भट्ट, भगवान बिष्ट, कविराज मौनी, नवीन बोहरा, कुंदन बोहरा, हरीश पांडेय, हीराबल्लभ जोशी, नवीन, भूप सिंह, प्रकाश माहरा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन