फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress. District. President. accused. former. MLA.

Champawat News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया निर्दलीय का प्रचार करने का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress. District. President. accused. former. MLA.
चंपावत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगरपालिका में अच्छी स्थिति में थी, लेकिन पूर्व विधायक ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाते हुए दूसरे प्रत्याशी का प्रचार किया। कुछ दिन प्रचार करते दिखे और फिर गायब हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक इन हरकतों के चलते अपना जनाधार खोते जा रहे हैं। कांग्रेस की इस दशा के लिए पूर्व विधायक जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के लोगों ने भी निर्दलीय के लिए प्रचार प्रसार किया। कांग्रेस पूर्व विधायक के कारण ही इस चुनाव में पिछड़े। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि खुलकर जिन लोगों ने दूसरों का प्रचार किया, उनसे कोई गिला नहीं है, लेकिन छुपकर दुष्प्रचार करने वालों से गहरी नाराजगी है। हमारे ही कार्यकर्ता दूसरों के जुलूस में जाने के लिए उत्साहित नजर आए। उन्होंने भाजपा की विजयी प्रत्याशी प्रेमा पांडेय को बधाई दी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन को भी बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया। प्रत्याशियों ने जब-जब बुलाया, तब-तब जाकर प्रचार किया गया। संगठन की कमजोरी के कारण हार मिली है। प्रत्याशियों ने अपने बलबूते पर चुनाव लड़ा। सत्ता का भी दुरुपयोग चुनाव में हुआ है। जिलाध्यक्ष ने बयान हताशा के कारण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed