फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress burns CM's effigy over poor health systems

Champawat News: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

Wed, 17 Jul 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress burns CM's effigy over poor health systems
चंपावत। जिला अस्पताल में प्रसूता के मौत मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को पुतला जलाया। मंगलवार को पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर सीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट नहीं है। समाचार पत्रों में भी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान से ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से पैसा वसूला जा रहा है, जांच के नाम पर कमेटी बनाई, लेकिन रिपोर्ट आज तक नहीं आई। कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग और सरकार की लापरवाही के कारण व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं है। प्रदर्शन में अधिवक्ता श्याम कार्की, जगत सिंह महर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेश जोशी, विनोद बडेला, मनीष महर, विपिन जोशी, संदीप रावत, नाथ सिंह, जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed