फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Conflict on TJ Road

पार्टी व सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार फर्त्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Conflict on TJ Road
चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग पर कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अब भाजपा संगठन से दो-दो हाथ करने को कमर कस ली है। कारण बताओ नोटिस का मंगलवार को दिए जवाब से तो यही संकेत साफ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे जवाब में कहा कि उन्होंने किसी तरह से न तो पार्टी के खिलाफ कोई काम किया है और न किसी तरह से अनुशासन तोड़ा है, बल्कि भ्रष्टाचार के सवाल को उठाकर पार्टी की छवि को बेहतर किया है।
विज्ञापन

फर्त्याल ने कहा कि संगठन और सरकार को टीजे मोटर मार्ग की निविदा में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर नियम 58 के तहत विधानसभा में 23 सितंबर को मामला उठाया। विधानसभा कार्य संचालन नियमावली 2005 के तहत सदन में नियम 58 के अंतर्गत सवाल उठाने अनुशासनहीनता के दायरे में नहीं आता। इस नियमावली में सत्ता पक्ष के विधायक को सवाल उठाने से कहीं भी प्रतिबंधित नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि उनकी मंशा पार्टी को किसी तरह से नुकसान पहुंचाना कभी नहीं रही, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर दल और सरकार की छवि को बचाना रही है। पुराने ठेकेदार के अनुबंध की दोबारा बहाली से लोगों में गलत संदेश जा रहा है। कहा कि टीजे रोड के भ्रष्टाचार के मामले में वह खुद शिकायतकर्ता भी थे। उन्होंने जो भी कदम उठाया, वह सरकार और संगठन के हित में है। दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी आवाज थमेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed