{"_id":"6813b72201de64d2ee0fcafc","slug":"concerns-raised-over-sexual-harassment-of-women-in-workshop-champawat-news-c-229-1-shld1026-123391-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार्यशाला में महिला यौन उत्पीड़न पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार्यशाला में महिला यौन उत्पीड़न पर जताई चिंता
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में बृहस्पतिवार को महिला यौन उत्पीड़न पर अंकुश, निषेध और निवारण के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. अपराजिता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अमन गैर-सरकारी संस्था अल्मोड़ा की नीलिमा भट्ट ने बताया कि वर्ष 2023-24 में महिलाओं के प्रति 2325 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के साथ अपराधों की संख्या सर्वाधिक रही। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत महिलाओं के प्रति अपराधों में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विशिष्ट अतिथि आनंदी अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी देना आवश्यक है, तभी सशक्तीकरण संभव हो सकेगा। कार्यशाला में डॉ. रेखा जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. अनीता खर्कवाल, डॉ. शांति, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. बीपी ओली, डॉ. केसी जोशी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।