{"_id":"571113344f1c1b150e4a6abe","slug":"components-for-rain-in-temple-ritual-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए घटकू मंदिर में विशेष हवन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए घटकू मंदिर में विशेष हवन आज
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए घटकू मंदिर में विशेष हवन आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चौकी ग्राम पंचायत में स्थित घटकू (घटोत्कच) मंदिर में क्षेत्र में बारिश के लिए पहली नवरात्र से पूजा अर्चना की जा रही है। बारिश के लिए 16 अप्रैल को दशमी पर्व पर मंदिर में विशेष हवन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पंडित गौरव पांडेय का दावा है कि शनिवार को क्षेत्र में हरहाल में बारिश होगी। बताते चलें कि घटकू मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां स्थित कुंड में जब पूर्ण विधि विधान के साथ जल भरा जाता है। जब कुंड पूरी तरह से भर जाता है तो क्षेत्र में बारिश अवश्य होती है।
विज्ञापन
लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से इस परंपरा को आजमाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत घटकू मंदिर में पहले नवरात्र से ही विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। दशमी को एक बार यहां मंदिर के कुंड को जल से भरा जाएगा। हवन यज्ञ में महंत गंगोत्री गिरी महाराज, कैलाश सिंह, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन