{"_id":"693da162ecf9725408070d16","slug":"completing-the-work-of-swala-danger-zone-on-time-will-be-a-challenge-champawat-news-c-229-1-shld1007-132967-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला डेंजर जोन का काम समय पर पूरा करना होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला डेंजर जोन का काम समय पर पूरा करना होगी चुनौती
Sat, 13 Dec 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर डेंजर जोन स्वाला पर सुधार और चौड़ीकरण कार्य समय से करना चुनौती होगी। कड़ाके की ठंड में काम के साथ-साथ 24 घंटे नियमित यातायात सुचारु करना आसान नहीं होगा।
एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में हिल साइड कटिंग कार्य जारी है। एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि कुल सात बेंच में से दो बेंच की कटिंग पूरी हो चुकी है। शेष बेंचों पर कार्य प्रगति पर है। चौड़ीकरण कार्य पूर्ण सावधानी, तकनीकी मानकों और सुरक्षित कार्य प्रणाली के साथ किया जा रहा है।
डीएम मनीष कुमार ने कहा कि चौड़ीकरण कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। अगल साल बरसात में यातायात बाधित नहीं होगा। उन्होंने रात्रिकालीन कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेत, सुरक्षा बैरिकेडिंग, कार्यस्थल पर सुरक्षित दूरी को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग और अन्य संबद्ध इकाइयों के अधिकारी कर्मचारी कार्य के दौरान उपस्थित रहें। साथ ही रात्रि में कार्य करते समय यात्रियों और श्रमिकों की सुरक्षा में पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि डेंजर जोन पर 11 दिसंबर बृहस्पतिवार की रात कार्य के दौरान पहाड़ी से एक पत्थर बरात के वाहन पर जा लगा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहां पर चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था। ऐसे में मामले का डीएम ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्य करने के निर्देश एनएच को दिए हैं।