फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the treatment of danger zones before monsoon: Tamta

मानसून से पहले डेंजर जोन का ट्रीटमेंट पूरा करें : टम्टा

Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Complete the treatment of danger zones before monsoon: Tamta
चंपावत में चंपावत टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन स्वाला के निरीक्षण के दौरान जानकारी देते केंद्रीय सड
चंपावत। केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने रविवार को एनएच-9 पर टनकपुर से चंपावत प्रभाग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डेंजर जोन स्वाला में मानसून से पहले ट्रीटमेंट कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री टम्टा ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से संबंधित जानकारी भी ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आशुतोष कुमार ने बताया कि टनकपुर से चंपावत प्रभाग में 80 करोड़ की लागत से 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों पर जरूरी कार्य किया जा रहा है जिसमें से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि टनकपुर से चंपावत प्रभाग में 45 नए भू-स्खलन प्रभावित स्थलों का चिह्नीकरण कर मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वाला भू-स्खलन प्रभावित स्थल में हिल साइड उपचार कार्य गतिमान है। मानसून से पूर्व ही पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मंत्री को बताया कि रोड के दूसरी साइड में उपचार के लिए डीपीआर स्वीकृत कर, निविदा आमंत्रित कर ली गई है। मानसून काल में यातायात सुचारू रखने के लिए जेसीबी मशीन, पोकलेन मशीन और टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। बताया कि चंपावत बाईपास निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। 220 करोड़ की लागत से 9.85 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद प्रेमा चिलकोटी, सूरज प्रहरी, मोहन जोशी, मोहन भट्ट, सूरज बोहरा, नंदन तड़ागी, मानवेंद्र तड़ागी, एई एनसी टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सड़क और परिवहन क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्य : टम्टा

लोहाघाट (चंपावत)। सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के लोहाघाट पहुंचने पर एनेक्सी भवन में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। टम्टा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सड़क और परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता देश के हर गांव और शहर को सड़क मार्ग से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष अपने सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, नरेश करायत, दीपक जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed