फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the ropeway work by May 2025: SDM

मई वर्ष 2025 तक रोपवे का कार्य पूरा करें : एसडीएम

Thu, 29 Feb 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Complete the ropeway work by May 2025: SDM
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे का कार्य समय से पूर्ण कराने को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। एसडीएम आकाश जोशी ने रोपवे प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित मई वर्ष 2025 तक रोपवे निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उनकी समस्याओं को सुनकर वन, लोनिवि और जल संस्थान के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम जोशी ने रोपवे प्रोजेक्ट से संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलाकर कार्य में आ रही समस्याओं को सुना। कार्यदायी संस्था की ओर से जल संस्थान से प्रतिदिन 10 से 15 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराने, वन विभाग से मैटीरियल डंपिग जोन के लिए भूमि, मेला अवधि में मैटीरियल के वाहनों की आवाजाही की अनुमति, ज्वाला मंदिर के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया गया। बैठक में कार्यदायी संस्था रोपवे प्रोजेक्ट के डीके बंसल, जल संस्थान के विपिन चंद्र कलोनी, लोनिवि के एई मनोज बिष्ट, वन विभाग के भरत सिंह नेगी ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed