फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete priority construction work

प्राथमिकता से पूरा करें पुराने कार्य

Tue, 15 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Complete priority construction work
कुमाऊं आयुक्त नयाल - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल के आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने पुराने कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की हिदायत दी। विकास भवन में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने ब्लॉक कार्यालय भवनों के निर्माण में गुणवत्ता लाने और निर्माण कार्य तेजी से करने को कहा। विवादित सड़कों के स्थान पर नई सड़कों के निर्माण कार्य करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग को दिए। तीलू रौतेली, पुरोहित, जगरिया-ढगरिया, शगुन आखर गाने वाले सहित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कारगर संचालन के अलावा गौरा देवी कन्या धन के अंतर्गत अतिरिक्त बजट की मांग से शासन को अवगत कराने को कहा।

विज्ञापन


आयुक्त ने किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पशुपालन, उद्यान और कृषि विभाग में समन्वय बनाने को कहा। कृषि बाहुल्य क्षेत्रों से मिट्टी परीक्षण के आंकड़ों को संकलित करने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिए। पहाड़ की स्थिति एवं परिस्थितियों के मद्देनजर बीज और कृषि उपकरण किसानों को उपलब्ध कराने को कहा। पशुपालन विभाग को चारा बैंकों को विकसित कर पशुपालन को बढ़ावा देने और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। सेब, नाशपाती, अखरोट और सिटरस फलों की क्लस्टर एप्रोच पर नर्सरी विकसित करने के लिए मनरेगा में कार्ययोजना तैयार करने के उद्यान विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही मेरा पेड़ मेरा धन योजना के अंतर्गत वितरित फलदार पौधों की सुरक्षा करने को कहा। नयाल ने जिला, राज्य, केंद्र और वाह्य सहायतित मदों में उपलब्ध रकम के वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सेवा का अधिकार के तहत प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया गया है। बैठक में सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एडीएम जेएस राठौर, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, एपीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पटलों का मुआयना किया
कुमाऊं आयुक्त नयाल ने कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। मुआयने में व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिली। राजस्व वादों, संग्रह कार्य, सेवा का अधिकार, नजारत लेखा, भवनों की स्थिति, राजस्व प्राप्तियों, बजट और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान संतोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed