फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete all the preparations for the booth wise vaccine

बूथ वार वैक्सीन लगाने की सभी तैयारियां पूरी करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Complete all the preparations for the booth wise vaccine
चंपावत एनआईसी में सीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम और बचाव में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा की वैक्सीन शीघ्र ही आ जाएगी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बूथ वार वैक्सीन लगाने की सभी तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराए जाएं। टेस्ट सैंपलिंग बढ़ाएं तथा सीएमओ टेस्ट सैंपलिंग का निरीक्षण करें। कुमाऊं मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने सुझाव दिया कि वैक्सीनेशन आने से पहले हमें शीघ्र बूथ तैयार कर लेने चाहिए ताकि वैक्सीन आने पर कोई लापरवाही ना हो। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर विद्यालयों में ना बना कर अस्पतालों तथा अस्पतालों के आस पास बनाएं। ताकि आपातकाल की स्थिति में मरीजों का रेस्क्यू शीघ्रता से किया जा सके। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में 17319 लोगों के बगैर मास्क के चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

53270 मास्क बांटे जा चुके हैं। नेपाल से आने वाले लोगों की एंटीजन टेस्टिंग बॉर्डर पर की जा रही हैं, बिना टेस्टिंग रिजल्ट के बॉर्डर पर एंट्री नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, सीईओ आरसी पुरोहित, एपीडी विमी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed