फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete all the arrangements for the annual Jod Mela on time.

Champawat News: सालाना जोड़ मेले की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें

Fri, 10 May 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Complete all the arrangements for the annual Jod Mela on time.
चंपावत के रीठसाहिब में सालाना जोड़ मेले को लेकर बैठक में मौजूद लोग। संवाद
चंपावत। जिले के रीठासाहिब में होने वाले सालाना जोड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में गुरुद्वारा रीठासाहिब के सभागार में बैठक हुई। बैठक में बाबा सुरेंद्र सिंह मेले के दौरान की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं संबंधी मांग पत्र रखा। इसमें सुरक्षा, लाधिया नदी में स्थाई पुल का निर्माण, सफाई, पेयजल, बिजली, स्नान घाट और बांध का निर्माण, चिकित्सा, महिला स्नान घाट, सड़क सुधारीकरण, यातायात आदि समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
विज्ञापन


डीएम ने प्रबंधन समिति की मांग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एक सप्ताह के भीतर जुटाने के निर्देश अधिकारियों दिए। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान रीठासाहिब आने वाले डबल डेकर बस, ट्रैक्टर-ट्राॅली को टनकपुर में ही रोक लिया जाएगा और दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठने नहीं दिया जाएगा। रात के आठ बजे के बाद ककराली गेट से और शाम 7.30 बजे के बाद सूखीढंग से बुड़म होते हुए रीठा साहिब जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कार सेवा के प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह, नानकमत्ता प्रमुख बाबा रविंद्र सिंह, ननकपुरी टांडा के बाबा जाता, गीता साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, अजीत पाल सिंह, अजीत सिंह, मलकीत सिंह सुखजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम, सीओ वंदना वर्मा, एसडीएम रिंकु बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 सीटर बसों को रीठासाहिब आने की अनुमति
चंपावत। जिले में 21 से 23 मई तक चलने वाले रीठा साहिब मेले में 42 सीटर बसों को आने की अनुमति होगी। इससे अधिक सीट वाली बसों को ककराली गेट पर रोक दिया जाएगा।

डीएम ने सूखीढांग से रीठा तक किया सड़क का निरीक्षण
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने सूखीढांग से रीठा तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रीठासाहिब में 21 मई से लगने वाले सालाना जोड़ मेले में अधिकांश श्रद्धालु इसी सड़क का प्रयोग करते हैं इसलिए इस मार्ग पर श्रद्धालुओं के अलावा अन्य लोगों को भी किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने चोड़ाकोट में सड़क किनारे निर्मित शौचालय की सफाई की व्यवस्था रखने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग में पुलिस चेकपोस्ट भी स्थापित होंगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र तथा पटवारी चौकी बुड़म और एएनएम केंद्र में मेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेगा। उन्होंने 1.5 किमी में बचे हुए हिस्से में हॉटमिक्स को 17 मई से पूर्व पूर्ण करने और सड़क किनारे सभी सुरक्षात्मक के कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टांण का निरीक्षण कर 10 बेड तैयार करते हुए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार करने के निर्देश सीएमओ को दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीओ चंपावत वंदना वर्मा, लोनिवि ईई एमसी पलडिया, संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, पीएमजीएसवाई ईई बीएस बोरा, एसीएमओ कुलदीप यादव, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed