फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Compensation of cut land not received eight years ago

नहीं मिला आठ साल पहले कटी जमीन का मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation of cut land not received eight years ago
चौड़ापित्ता-परेवा मोटर मार्ग। - फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। नैनीताल जिले से लगे लधिया घाटी क्षेत्र के कई लोग जमीन के मुआवजे के लिए आठ साल से तरस रहे हैं। सड़क बनने के बावजूद इन ग्रामीणों को सड़क में कटी जमीन की क्षतिपूर्ति नहीं मिल सकी है जबकि मुआवजे की रकम के लिए ग्रामीण विभाग से लेकर प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

चौड़ापित्ता से परेवा मोटर मार्ग की नौ किलोमीटर सड़क के लिए 2013 में 30 ग्रामीणों से नाप जमीन अधिग्रहित की गई थी। सड़क की खातिर ग्रामीणों ने अपनी उपजाऊ जमीन दे दी, लेकिन इसके बदले उन्हें मुआवजे की रकम नहीं मिल सकी, जबकि यह सड़क बनकर भी तैयार हो चुकी है और इस पर अब बाकायदा वाहन चलते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन देने के बाद से चार बार जमीन के सर्किल रेट बढ़ चुके हैं, इससे मुआवजा मिलने में जितनी देरी हो रही है, उतना ही उनका नुकसान भी बढ़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लोहाघाट खंड के ईई अनूप कुमार का कहना है कि काफी समय पहले 103.04 लाख रुपये के मुआवजे की पत्रावली मुख्य अभियंता कार्यालय भेजी गई थी। इस पर कुछ आपत्तियां लगी थीं, उन्हें सुधार कर फिर से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed