{"_id":"594fee524f1c1ba52e8b4659","slug":"committees-were-formed-for-the-successful-organizing-of-the-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समितियां गठित की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समितियां गठित की
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
देवीधार महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लेते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवीधार के पांच दिनी देवी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव समिति की बैठक में पांच जुलाई से शुरू होने वाले इस महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। महोत्सव के दौरान हाइस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इलाके के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। महोत्सव से जुड़े रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, गोर्खानगर आदि गांवों के लोगों ने एकजुट होकर महोत्सव को भव्य रूप देने में सहयोग के लिए संकल्प लिया।
रविवार को समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और सचिव प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मंदिर के मुख्य मैदान में केवल महिलाओं के शृृंगार की दुकानें लगेंगी। अन्य दुकानें सड़क के किनारे लगाई जाएंगी। मेला अवधि में पूरे मेला क्षेत्र में मद्यपान, लहसुन, प्यास, मांस आदि पूरी तरह वर्जित रहेगा। मेले में आने वाले व्यापारियों का सत्यापन करने, परिचय पत्र के आधार पर ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। खेलकूद, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुशासन बनाए रखने तथा मेले को पूर्ण रूप से पॉलिथीन मुक्त रखने का निर्णय लिया गया।
मेले को निष्ठा और आपसी एकता से संचालित करने के लिए नव निर्वाचित इकाइयों के पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने शपथ दिलाई। इस मौके पर महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, कोषाध्यक्ष भैरव राय, सलाहकार नरेश चंद्र राय, मुख्य संरक्षक नारायण देउपा, बीडीसी सदस्य जीवन राम, सचिन गोर्खा, शेखर गोर्खा, आनंद राय, कैलाश राम, गंगा दत्त राय, धर्मानंद राय, कैलाश मेहता, पवन बहादुर, जगदीश सिंह, विकास कापड़ी, नीरज राय आदि मौजूद थे।