फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Come on, celebrate auspicious watches

चले आओ शुभ घडिय़ां मनाओ रे...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Come on, celebrate auspicious watches
नौलीगैर बड़म की रामलीला में बाली से युद्घ के लिए सुग्रीव को भेजते राम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक में 75वें वर्ष की रामलीला का आयोजन जारी है। रामलीला के दूसरे दिन राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म से लेकर यज्ञ की रक्षा के लिए गुरू विश्वामित्र के साथ राम, लक्ष्मण का वन में जाने की लीला का मंचन किया गया। राम जन्म पर चले आओ शुभ घड़ियां मनाओ रे...गीत के जरिये खुशी जताई गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट के दिशा निर्देशन में दूसरे दिन की लीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता का जन्म, अयोध्या में खुशियां मनाना, गुरू विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम लक्ष्मण को मांगना, दशरथ के मना करने पर विश्वामित्र का क्रोधित होना, दशरथ के राम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए भेजने की लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका हरीश पांडेय, लक्ष्मण की उमेश पांडेय, भरत की शुभम पांडेय, शत्रुघ्न की चंद्रकांत पांडेय, दशरथ की हरीश चंद्र और विश्वामित्र की भूमिका दयाकृष्ण ने निभाई।
विज्ञापन

कलाकारों का मेकअप दिवान सिंह, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह कर रहे हैं। लीला के आयोजन में विक्रम सिंह सामंत, हरी सिंह बोहरा, अमर नाथ बोहरा, सतीश चंद्र पांडेय, सोबन सिंह, दिनेश पांडेय, हयात सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। इधर आदर्श रामलीला कमेटी नौली गैर बड़म में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह सौन, निदेशक पूर्णानंद लोहनी के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed