{"_id":"6539581a6ab20249500c3c33","slug":"colorful-programs-in-shahra-mahotsav-champawat-news-c-229-1-shld1009-2852-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ओ भिना कसिका जानू द्वाराहाट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ओ भिना कसिका जानू द्वाराहाट...
Wed, 25 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव के दौरान झोड़ा गायन करती महिलाएं। संवाद
चंपावत। जिले के सीमांत तामली में चल रहे दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से झोड़ा-चांचरी का गायन आकर्षक का केंद्र रहा। मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या नवयुवक सांस्कृतिक दल अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. मदन सिंह महर ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने दैणां होया खोली का गणेशा... वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। कलाकारों ने ओ भिना कसिका जानू द्वाराहाट..., पारा भीड़ा काटला मोड़ा..., लौंडा मोहना तेरी केमुआ गाड़ी... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। वहां चंचल सिंह, जसवंत सिंह, सूरज सिंह, कैलाश बोहरा, खिलानंद भट्ट, महा सिंह, मनोज जोशी, मोहन बोहरा, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।