{"_id":"64bc186e84d23f88090c2a68","slug":"college-is-not-for-studying-law-champawat-news-c-229-1-shld1009-678-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कानून की पढ़ाई के लिए नहीं है कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कानून की पढ़ाई के लिए नहीं है कॉलेज
Sat, 22 Jul 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले में उत्तराखंड बनने के बाद उच्च शिक्षा केंद्रों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई लेकिन गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं आया। यहां तक कि रोजगार की नई संभावनाएं देने वाली कानून की पढ़ाई की भी इस जिले में कोई व्यवस्था नहीं है। 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणा के बाद भी लोहाघाट विधि संकाय अस्तित्व में नहीं आ सकी है। इससे इस जिले के कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को मोटी रकम खर्च कर दूसरी जगह जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जिले के सात राजकीय डिग्री कॉलेज में 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इनमें से किसी भी कॉलेज में कानून की पढ़ाई की सुविधा नहीं है। दस साल पहले लोहाघाट में विधि संकाय का एलान हुआ था। यह घोषणा पूरी होने के बजाय विलोपित कर दी गई। 3200 छात्र-छात्राओं वाले लोहाघाट कॉलेज ही नहीं, जिले के किसी दूसरे कॉलेज में भी एलएलबी की पढ़ाई नहीं होती हे। इस कारण जिले के विद्यार्थियों को अल्मोड़ा, रुद्रपुर और दूसरी जगह दौड़ लगानी पड़ रही है। कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी चंद्रा जोशी का कहना है कि विधि संकाय का कोई प्रस्ताव नहीं है।
कोट
लोहाघाट में खुले विधि संकाय
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट डिग्री कॉलेज चंपावत जिले का सबसे अधिक संख्या वाला कॉलेज है। कानून की पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थी भी काफी हैं। विधि संकाय खुलवाने के मामले को उच्च शिक्षा मंत्री के सम्मुख उठाएंगे। पूर्व छात्र नेता सचिन जोशी, भुवन चौबे, सुनील चौबे, दीपक जोशी, गिरीश ढेक, अनिल जोशी सहित कई छात्रों का कहना है कि एलएलबी की पढ़ाई के लिए लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग की है। संवाद