फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collection centers will be opened in Champawat

जिले में छह जगह खुलेंगे कलेक्शन सेंटर

Wed, 30 Jan 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 30 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिले में तीन स्थानों पर जल्द ही कलेक्शन सेंटर खुलेंगे। उद्योग विभाग ने इसकी कार्यवाही शुरू कर दी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुलने वाले इन कलेक्शन सेंटरों के खुलने के बाद महिला समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को कलेक्शन सेंटर में बेच सकेंगी।  

विज्ञापन


उद्योग विभाग की ओर से कलेक्शन सेेंटर खुलने के बाद महिला समूहों को अपने उत्पाद बेचने में आसानी हो जाएगी। वर्तमान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने कृषि और अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें उनका समय और धन खर्च होता है। उद्योग विभाग ने सूखीढांग में सेंटर बनाने के लिए 70 लाख का आगणन तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


इसमें से 30 लाख की राशि से सेंटर में रखने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा टनकपुर के ज्ञानखेड़ा, लोहाघाट, किमतोली, चंपावत और सिप्टी में ये कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे। सेंटर खुलने के बाद महिला समूहों को अपने उत्पाद को बचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को कलेक्शन सेंटर में ले जाकर आसानी से बेच सकती हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को अच्छा बाजार मिलेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में जल्द छह स्थानों पर कलेक्शन सेंटर खोलने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके अलावा सूखीढांग में कलेक्शन सेंटर खोलने के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। कलेक्शन सेंटर खुलने के बाद समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने में सहूलियत होगी।  एचजी भट्ट, परियोजना निदेशक चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed