फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collect rainwater and conserve natural water sources

बरसात के पानी का संग्रह और प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Collect rainwater and conserve natural water sources
बाराकोट के काकड़ गांव में आयोजित गोष्ठी में जल संरक्षण पर जानकारियां देते अनिल जोशी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। वर्षा जल प्रबंध के तहत शील ग्रामीण बेरोजगार कल्याण संस्था की ओर से विकासखंड बाराकोट के काकड़ में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए बरसात के पानी को एकत्र करने संबंधी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को संस्था के अध्यक्ष अनिल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को वर्षा जल संग्रह, प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण आदि की जानकारी दी। अनिल ने कहा कि आज लोग नासमझी में जंगलों को काटते जा रहे हैं, और उनके स्थान पर नए पानी के पोषक पौधों को लगाने मेें कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। यदि इसी प्रकार वनों का कटान होता रहा तो भविष्य में लोगों के सामने पानी की गंभीर समस्याएं पैदा हो जाएगी। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के साथ बरसात के जल को एकत्र करने, पेयजल स्रोतों का रखरखाव और उनका जीर्णोद्धार करने पर जोर दिया। गोष्ठी में लोकमान सिंह अधिकारी, आनंदी अधिकारी, गीता, बबीता, अनुज जेाशी, अनिल पुनेठा, रेनू तिवारी, सुनील कुमार, जीवन जोशी, विनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed