फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collage of Technology

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रूड़की से हुआ अनुबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Collage of Technology
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (आरसीई) के बीच शैक्षणिक विनिमय और आपसी शोध सहयोग संबंधी अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध को सोमवार को टनकपुर के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और रुड़की के महानिदेशक प्रो. एसपी गुप्ता, निदेशक डॉ. ब्रजमोहन सिंह, डीन डॉ. पंकज चौधरी ने मंजूरी दी।
विज्ञापन

डॉ. अमित ने कहा कि संस्थानों के परस्पर सहयोग से तकनीकी और मानव संसाधनों को बेहतर रूप से प्रयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। परस्पर सहयोग से शिक्षक शोध क्षेत्र में भी बेहतर कर सकते हैं। छात्रों को आरसीई के शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ने का अवसर मिल रहा है। उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार टनकपुर संस्थान में बीटेक मेकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित है। निदेशक डॉ. अग्रवाल ने आरसीई में मेकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन अग्रवाल और डॉ. प्रभात कुमार से भी वार्ता कर ऑनलाइन शिक्षा के विकल्पों की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने प्रयोगात्मक कक्षाओं को ऑनलाइन करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed