{"_id":"673b9299396bda67dc0093e7","slug":"cold-increased-in-the-area-people-started-resorting-to-fire-champawat-news-c-229-1-shld1019-115848-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्षेत्र में बढ़ी ठंड, लोग लेने लगे आग का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्षेत्र में बढ़ी ठंड, लोग लेने लगे आग का सहारा
Tue, 19 Nov 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से सुबह और रात के वक्त ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग आग, हीटरों और गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। क्षेत्र में सुबह के वक्त का तापमान करीब करीब पांच डिग्री पहुंच जा रहा है। ठंड से सांस के मरीजों, बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष तौर पर सुबह और शाम के वक्त गर्म वस्त्र पहनने की बात कही।
विज्ञापन